
'अब तक नहीं सौंपा गया श्रद्धा वॉल्कर के बॉडी पार्ट्स' पिता ने लगाई इंसाफ की गुहार
AajTak
श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के दो साल बाद भी पिता विकास वॉकर न्याय के लिए संघर्षरत हैं. कोर्ट में लगातार सुनवाई जारी है, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ. श्रद्धा के अवशेष अभी तक परिवार को नहीं सौंपे गए हैं, जिससे अंतिम संस्कार भी बाकी है. विकास वॉकर ने कोलकाता डॉक्टर केस की तुलना में इस मामले में देरी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आर्थिक मदद की भी गुहार लगाई है. मामले में अब तक 165 गवाहों की गवाही हो चुकी है और शेष गवाहों की गवाही जल्द पूरी होने की उम्मीद है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












