
अब जैकलीन करेंगी नोरा पर केस? एक्ट्रेस के वकील ने 'दिलबर गर्ल' को दी चेतावनी
AajTak
नोरा फतेही के आरोपों पर अब जैकलीन फर्नांडिस के वकील ने रिएक्ट किया है. जैकलीन के वकील प्रशांत पाटिल ने एक्ट्रेस की सफाई में कहा कि उनकी क्लाइंट जैकलीन ने कभी भी नोरा फतेही के खिलाफ कुछ नहीं कहा है. ये कोई गलतफहमी हुई है. जैकलीन के वकील ने नोरा को चेतावनी भी दी है.
मनी लॉन्ड्रिंग केस के चलते बॉलीवुड की दो टॉप डीवाज के बीच जंग छिड़ गई है. नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस आमने-सामने हैं. नोरा ने जैकलीन के खिलाफ एक्शन लिया है. नोरा ने जैकलीन पर मानहानि का केस फाइल करके उनपर कई आरोप लगाए हैं. अब इस मामले में जैकलीन की तरफ से भी उनके वकील का बयान सामने आया है.
जैकलीन के वकील ने नोरा को दिया जवाब
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के ठगी के मामले में जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही से लंबे समय से पूछताछ चल रही है. ठगी मामले में लगे आरोपों से तंग आकर अब नोरा फतेही ने जैकलीन के खिलाफ मानहानि का केस किया है. नोरा का कहना है कि जैकलीन और मीडिया ट्रायल की वजह से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है.
नोरा के आरोपों पर अब जैकलीन फर्नांडिस के वकील ने रिएक्ट किया है. जैकलीन के वकील प्रशांत पाटिल ने एक्ट्रेस की सफाई में कहा कि उनकी क्लाइंट जैकलीन ने कभी भी नोरा फतेही के खिलाफ कुछ नहीं कहा है. ये कोई मिसकम्युनिकेशन हुई है. जैकलीन ने जो भी बयान दिया वो न्यायिक अधिकारियों के सामने कार्यवाही में दिया.
जैकलीन के वकील की नोरा को चेतावनी
जैकलीन के वकील ने नोरा के आरोपों को गलत बताया है. साथ ही उन्होंने नोरा को चेतावनी दे दी है. जैकलीन के वकील ने कहा- नोरा फतेही ने किसी भी कार्यवाही के होने से पहले मुकदमे की कॉपी लीक कर दी है, इसलिए जैकलीन अब जरूरत पड़ने पर कानूनी तौर पर नोरा फतेही के खिलाफ मानहानि का केस कर सकती हैं. ये सब देखकर तो लग रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा और जैकलीन के बीच छिड़ी जंग लंबी चल सकती है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












