
अफगानी होने पर ट्रोल हुई थी सलमान की ये हीरोइन, कहते थे- आतंकियों के देश से आई है
AajTak
वरीना बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं. वरीना हुसैन सोशल मीडिया पर अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर छाई रहती हैं. वरीना के 1.9 मिलियन इंस्टा फॉलोअर्स हैं.
साल 2018 में फिल्म लवयात्रि से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस वरीना हुसैन का फिल्मी करियर खास नहीं चला. अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ सलमान खान ने वरीना को लॉन्च किया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कभी वरीना के लिए बॉलीवुड मूवीज में काम करना काफी मुश्किल हो गया था. वरीना को उनके अफगानी होने का खामियाजा भुगतना पड़ा था. वरीना के अफगानी होने के चलते मेकर्स उन्हें फिल्मों में काम देने से कतराते थे. वरीना को ट्रोल किया जाता था. लोग उन्हें ये कहकर ताने मारते थे कि वे आतंकितों के देश से आई हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












