
अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों की वापसी को लेकर बोले सिंधिया- उन्हें लाना हमारी जिम्मेदारी
AajTak
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आजतक से कहा कि 125 नागरिक काबुल से हिंडन एयरबेस (गाजियाबाद) आए. हमारा प्रयास है कि एक भी नागरिक जो भारत आना चाहता हो वो वापस आए. हमारी कोशिश होगी कि एक-एक व्यक्ति को सुरक्षित वापस लाएं.
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद वहां फंसे दूसरे देशों के लोगों को निकालने का काम जारी है. बड़ी संख्या में भारतीय भी फंसे हैं और उनके परिजन उनके सकुशल वापसी की गुहार लगा रहे हैं. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मसले पर कहा है कि जो भी नागरिक वहां से आना चाहते हैं उन्हें लाना हमारी जिम्मेदारी है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












