
अफगानिस्तान बॉर्डर के पास एनकाउंटर में 5 आतंकी ढेर, 4 पाकिस्तानी जवानों की भी मौत
AajTak
यह एनकाउंटर दक्षिण वजीरिस्तान के आदिवासी क्षेत्र में हुई, जो अफगान सीमा के बगल में स्थित है. यह ऐसा क्षेत्र है जो लंबे समय से सीमा के दोनों ओर सक्रिय आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह रहा है.
पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को बताया कि अफगानिस्तान के साथ उत्तर-पश्चिमी सीमा के पास आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में उसके चार सैनिक मारे गए. इस दौरान एनकाउंटर में पांच इस्लामी आतंकवादी भी मारे गए. यह एनकाउंटर दक्षिण वजीरिस्तान के आदिवासी क्षेत्र में हुई, जो अफगान सीमा के बगल में स्थित है. यह ऐसा क्षेत्र है जो लंबे समय से सीमा के दोनों ओर सक्रिय आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह रहा है.
सेना का कहना है कि आतंकवादी पाकिस्तान में हमलों की योजना बनाने और ट्रेंनिंग के लिए अफगान धरती का इस्तेमाल करते हैं, जबकि काबुल ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि आतंकवाद दक्षिण एशियाई राष्ट्र के लिए एक घरेलू समस्या है.
स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान नामक आतंकवादियों का एक समूह सरकार को उखाड़ फेंकने और उसकी जगह अपनी कठोर इस्लामी व्यवस्था स्थापित करने के प्रयास में वर्षों से पाकिस्तान और उसकी सेनाओं पर हमला कर रहा है. पिछले साल सरकार के साथ संघर्ष विराम को रद्द करने के बाद से इसने हमलों में तेजी ला दी है, जिसमें उसने सरकार पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है.
बता दें कि आंतकी लगातार पाकिस्तानी सेना और पुलिस पर हमला कर रहे हैं. पिछले महीने भी आतंकी हमले में 10 जवानों की मौत हो गई थी. हमला उत्तरी-पश्चिम शहर डेरा इस्माइल खान के पास एक चौकी पर हुआ था. इस हमले में पाकिस्तानी फ्रंटियर पुलिस के 10 जवान मारे गए. तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. इसके पीछे तहरीक-ए-तालिबान यानी टीटीपी का हाथ बताया गया था. वहीं इससे पहले 24 अक्टूबर को टीटीपी ने डेरा इस्माइल खान में सुरक्षाबलों पर हमला किया था.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?









