
अफगानिस्तान के बदलते हालात पर सर्वदलीय बैठक आज, तय होगी आगे की रणनीति
AajTak
अब तक अफगानिस्तान से निकालकर लाये गए लोगों की संख्या 800 से अधिक हो चुकी है. काबुल पर तालिबान के कब्जा के एक दिन बाद 16 अगस्त से लोगों को निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई थी.
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से लगातार वहां के हालात खराब हो रहे हैं. केंद्र सरकार ने अफगानिस्तान के बदलते हालात को लेकर गुरुवार को यानी आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि इस बैठक में अफगानिस्तान को लेकर भारत की आगे की रणनीति को लेकर चर्चा होगी. इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को कहा था कि विदेश मंत्री एस जयशंकर, राजनीतिक पार्टियों के संसदीय दलों के नेताओं को अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति से अवगत कराएंगे.More Related News













