
अफगानिस्तान के काबुल में फंसे यूपी के मयंक, पिता बोले- उसका फोन रोज आता है, बताता है...
AajTak
उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले मयंक सिंह काबुल के स्टील प्लांट में फंसे हुए हैं. भारत में मौजूद उनके परिवार वालों ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए सरकार से गुहार लगाई है. इस बीच मयंक ने बताया है कि प्लांट के मालिक ने उन्हें भारत आने का टिकट देने का वादा किया है.
अफगानिस्तान (Afghanistan) की सत्ता पर एक बार फिर से तालिबान (Taliban) का कब्जा हो गया है. इसके बाद से वहां हालात बेकाबू हो गए हैं. लोग किसी भी तरह अपनी जान बचाने के लिए अफगानिस्तान छोड़ने की कोशिश में जुटे हुए हैं. भारत (India) की ओर से वहां फंसे भारतीयों को लाने की तैयारी शुरू तो हो गई है, लेकिन अब भी बहुत से भारतीय हैं जो वहां फंसे हुए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









