
अप्रैल में अचानक बढ़ गई Mahindra Scorpio की डिमांड, टॉप सेलिंग में तीसरे पर कब्जा
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर का असर ऑटोमोबाइल्स इंडस्ट्री पर दिखने लगा है. गाड़ियों की बिक्री में भारी गिरावट आई है. खासकर अप्रैल में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कंपनियों को झटका है.
कोरोना की दूसरी लहर का असर ऑटोमोबाइल्स इंडस्ट्री पर दिखने लगा है. गाड़ियों की बिक्री में भारी गिरावट आई है. खासकर अप्रैल में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कंपनियों को झटका है. मार्च के मुकाबले अप्रैल में MG Hector की बिक्री 55 फीसदी घटी है. जबकि महिंद्रा स्कार्पियो की बिक्री बढ़ी है. आंकड़ों में देखते हैं कि टॉप-5 मिड साइज SUV की लिस्ट में कौन-कौन सी गाड़ियां हैं. Hyundai Creta ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है. अप्रैल में हुंडई क्रेटा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज एसयूवी रही. अप्रैल में क्रेटा की 12,463 यूनिट्स सेल हुई. जबकि मार्च में 12,640 यूनिट्स बिकी थीं. यानी बिक्री में एक फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. क्रेटा की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 9,99,990 रुपये है. अप्रैल में हुंडई क्रेटा के सबसे ज्यादा Kia Seltos की डिमांड रही. मार्च के मुकाबले अप्रैल में किआ सेल्टॉस की बिक्री करीब 25 फीसदी घटी है. मार्च में Kia सेल्टॉस की 10,557 यूनिट्स बिकी थीं. वहीं अप्रैल में यह आंकड़ा घटकर 8,086 यूनिट्स पर पहुंच गया. दिल्ली में किआ सेल्टॉस की शुरुआती कीमत 9.95 लाख रुपये है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












