
'अपनी पेंशन त्याग सरकार का बोझ कम नहीं सकते सभी सांसद?', वरुण गांधी ने अग्निपथ पर सांसदों को घेरा
AajTak
बीजेपी के सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर सांसदों को घेरा है. वरुण गांधी ने ट्वीट कर सांसदों से सवालिया लहजे में पूछा है कि क्या अपनी पेंशन का त्याग कर सभी देशभक्त सांसद सरकार का बोझ कम नहीं कर सकते?
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद वरुण गांधी अग्निपथ योजना को लेकर अपनी ही सरकार को घेर रहे हैं. वरुण गांधी ने अब इस योजना को लेकर सत्ताधारी गठबंधन के सांसदों को भी घेरा है. वरुण गांधी ने अब अग्निवीरों के लिए पेंशन की राह आसान करने को लेकर सवालिया अंदाज में सांसदों पर तंज कसा है.
पीलीभीत से बीजेपी के सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि सभी देशभक्त सांसद अपनी पेंशन का त्याग कर सरकार का बोझ कम नहीं कर सकते? उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि भारत की महान जनता ने कभी स्वच्छता के लिए टैक्स दिया तो कभी जरूरतमंदों को गैस मिले, इसके लिए अपनी सब्सिडी छोड़ी.
वरुण गांधी ने सवालिया लहजे में कहा है कि इस त्याग के भाव से प्रेरणा लेकर क्या हम सभी देशभक्त सांसद अपनी पेंशन का त्याग कर सरकार का बोझ कम नहीं कर सकते? अग्निवीरों को पेंशन की राह आसान नहीं कर सकते? पीलीभीत लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद वरुण गांधी ने अपना ये ट्वीट 'राष्ट्र_प्रथम' हैशटैग के साथ किया.
गौरतलब है कि पीलीभीत लोकसभा सीट से सांसद वरुण गांधी ने कई मौकों पर अपनी ही पार्टी की सरकार से अलग लाइन पकड़ी है. सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना को लेकर भी वे पार्टी और सरकार की लाइन से अलग खड़े नजर आ रहे हैं. वरुण गांधी ने अग्निपथ योजना को लेकर पहले भी ट्वीट कर इसका विरोध किया था.
वरुण गांधी ने अभी एक दिन पहले ही ट्वीट कर अपनी ही पार्टी की सरकार पर सवाल उठाए थे और किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए सवाल भी सवाल भी उठाए. वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा कि 6 साल मैदान पर मैराथन संघर्ष के बाद केवल चार साल की सेवा को छात्र कैसे स्वीकार करेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि संवादहीनता की वजह से किसान आंदोलन के दौरान सैकड़ों किसानों की जान गई. वरुण गांधी ने सवाल किया कि क्या हम फिर से वही गलती दोहराना चाहते हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







