
'अपनी जमीन का इस्तेमाल पड़ोसियों के खिलाफ नहीं होने देंगे', भारत-PAK के बीच बढ़ते तनाव पर बोला नेपाल
AajTak
नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा गया है, 'नेपाल सरकार पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से बहुत चिंतित है, जिसमें एक नेपाली नागरिक की भी जान चली गई.'
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते गतिरोध से इलाके में पैदा हुए तनाव पर नेपाल ने चिंता जताई है. नेपाल का कहना है कि हम अपनी जमीन को शत्रुतापूर्ण ताकतों द्वारा पड़ोसियों के खिलाफ नहीं होने देंगे.
नेपाल ने गुरुवार को कहा कि वह इलाके में बढ़ते तनाव को लेकर बेहद चिंतित है और जोर देकर कहा कि हिमालयी राष्ट्र अपनी धरती का इस्तेमाल शत्रुतापूर्ण ताकतों द्वारा पड़ोसियों के खिलाफ नहीं होने देगा.
नेपाल के विदेश मंत्रालय की ये टिप्पणी भारत द्वारा बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के बाद आई है, जिसमें पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पंजाब प्रांत में नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया. इस हमले में एक नेपाली नागरिक समेत 26 लोग मारे गए थे.
नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा गया है, 'नेपाल सरकार पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से बहुत चिंतित है, जिसमें एक नेपाली नागरिक की भी जान चली गई.'
'आतंकवाद के खिलाफ है नेपाल'
इसमें कहा गया है, 'इस वक्त के दौरान नेपाल और भारत एकजुटता के साथ खड़े रहे तथा साझा दुख और पीड़ा में एकजुट रहे. नेपाल तुरंत और स्पष्ट रूप से इस बर्बर आतंकवादी हमले की निंदा करता है जो सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ उसके दृढ़ रुख के अनुरूप है.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









