
अपना ड्रोन गिराए जाने से भड़का इजरायल, लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक
AajTak
अपने ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद इजरायल भड़का हुआ है. उसने रविवार तड़के पूर्वी लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. इजरायल ने सीरिया बॉर्डर के नजदीक स्थित जनता गांव में हिजबुल्ला के ट्रेनिंग कैंप को निशाना बनाते हुए ये हवाई हमले किए हैं.
इजरायल ने पूर्वी लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर रविवार तड़के जबरदस्त हवाई हमले किए हैं. दरअसल हिजबुल्ला के लड़ाकों ने एक इजरायली ड्रोन मार गिराया है जिसके बाद से ही वह भड़का हुआ है. इजरायल ने बयान जारी करते हुए कहा है कि ये हमले हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया है. दोनों देशों में तनाव बढ़ने के बीच गोलीबारी जारी है. इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि लड़ाकू विमानों ने पूर्वी शहर बाल्बेक में हिजबुल्ला के एक सैन्य परिसर और तीन अन्य इमारतों पर हमला किया है.
बयान में कहा गया है कि यह हमला ईरान समर्थित हिजबुल्ला द्वारा लेबनानी हवाई क्षेत्र में एक मानव रहित विमान को मार गिराने के जवाब में था, जिसकी पहचान हिजबुल्ला ने इजरायल निर्मित हर्मीस 900 ड्रोन के रूप में की थी. फ़िलिस्तीनी समूह हमास द्वारा इज़राइल पर हमला करने के एक दिन बाद गाजा में इजरायल के युद्ध की शुरुआत हुई और क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया. 8 अक्टूबर, 2023 से हिजबुल्ला लेबनान की दक्षिणी सीमा से इजरायल पर हमले कर रहा है.
यह भी पढ़ें: चौतरफा दबाव के आगे पहली बार झुका इजरायल, इस वजह से IDF के 2 अफसर किए बर्खास्त
अभी तक 270 हिजबुल्ला लड़ाके मारे गए
इज़रायली गोलाबारी में लगभग 270 हिजबुल्ला लड़ाके और लगभग 50 नागरिक मारे गए हैं. दक्षिणी लेबनान में भी लगभग 90,000 लोग विस्थापित हुए हैं, जबकि 96,000 से अधिक इजरायली देश के उत्तरी सीमा क्षेत्र से विस्थापित हुए हैं. अमेरिका और अन्य देशों ने हिजबुल्ला और इज़रायल के बीच गोलीबारी के राजनयिक समाधान की मांग की है.
हिजबुल्ला ने साफ कर दिया है कि वह गाजा में युद्धविराम लागू होने से पहले गोलीबारी नहीं रोकेगा. सूत्रों ने बताया कि इजरायल ने सीरिया बॉर्डर के नजदीक स्थित जनता गांव में सशस्त्र समूह हिजबुल्ला के ट्रेनिंग कैंप को निशाना बनाते हुए ये हवाई हमले किए हैं. सूत्रों ने बताया कि हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति बाइडेन ने मिस्र और कतर को लिखा पत्र, कहा- इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए डालें दबाव

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










