
'अपना गढ़ बचता नहीं, सितारों पर निशाना', असम ट्राइबल इलेक्शन में बुरी तरह हारी कांग्रेस तो TMC ने किया कटाक्ष
AajTak
असम के नॉर्थ कछार हिल्स ऑटोनॉमस काउंसिल में टीएमसी ने भी पहली बार अपने उम्मीदवार उतारे थे और 7.63 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया. दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी 8.87 प्रतिशत वोट शेयर के साथ शून्य पर सिमट गई.
असम आदिवासी चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने कटाक्ष किया है. नॉर्थ कछार हिल्स ऑटोनॉमस काउंसिल में देश की सबसे पुरानी पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा. इसे लेकर ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने 'बंगाल में सीट शेयरिंग' के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा.
अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कह सकते हैं कि बंगाल में उनकी (कांग्रेस) सीट हिस्सेदारी की आकांक्षाएं सातवें आसमान पर हैं, जबकि वे अपने गढ़ को ही नहीं बचा पा रहे हैं!' उनका बयान तब आया जब भाजपा ने 30 में से 25 सीटें जीतकर असम के दिमा हसाओ जिले की नॉर्थ कछार हिल्स ऑटोनॉमस काउंसिल में सत्ता बरकरार रखी.
Despite contesting NCHAC elections for the first time @AITC4Assam managed a higher vote share than INC – the primary opposition. One might say their seat share aspirations in Bengal are akin to aiming for the stars when they couldn't quite grasp the ground in their own backyard! pic.twitter.com/YUDw8qlR32
इन चुनावों में टीएमसी ने भी पहली बार अपने उम्मीदवार उतारे थे और 7.63 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया. दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी 8.87 प्रतिशत वोट शेयर के साथ शून्य पर सिमट गई. इंडिया ब्लॉक के सदस्य, कांग्रेस पर अभिषेक बनर्जी का तीखा प्रहार, आम चुनावों से पहले सीट-शेयरिंग फार्मूले के बारे में चल रही चर्चाओं को लेकर है.
टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को 2 पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस को यह फार्मूला स्वीकार्य नहीं है. सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की राय है कि राज्य में प्रमुख पार्टी को ही सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला लेने की अनुमति दी जानी चाहिए.
अधीर रंजन चौधरी ने ममता पर बोला तीखा जुबानी हमला

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








