
अनोखी प्रेम कहानी- इश्क में लड़की ने बदलवा लिया अपना जेंडर
AajTak
प्रयागराज से दो लड़कियों की हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है. जहां पर एक लड़की ने प्यार की खातिर अपना लिंग परिवर्तन करा लिया. दोनों के परिजन इस प्रेम प्रसंग के खिलाफ थे.
उत्तर प्रदेश के प्रायगराज में दो लड़कियों पर प्यार का ऐसा खुमार चढ़ा कि एक लड़की ने अपना जेंडर ही बदलाव दिया और वो लड़की से लड़का बन गई. डॉक्टरों की टीम ने लड़की के ऊपरी हिस्से को बदला दिया है. कुछ महीने बाद फाइनल सर्जरी होगी, जिसमें उसके शरीर के अन्य हिस्सों को बदल दिया जाएगा. डॉक्टरों का कहना है कि डेढ़ साल बाद वो पूरी तरह लड़की से लड़का बन जाएगी.
प्रयागराज के गंगापार इलाके में रहने वाली दो लड़कियों को एक दूसरे से प्यार हो गया. जब लड़कियों ने अपने अफेयर की बात घरवालों के सामने रखी तो उन्हें यह नागवार गुजरी. परिजनों ने दोनों को खूब समझाया पर वो नहीं मानीं. प्यार में पागल एक लड़की ने तो अपना जेंडर तक बदलवाने की ठान ली. फिर प्रयागराज के एसआरएन हॉस्पिटल पहुंची और डॉक्टरों से परामर्श के बाद उसने अपने जेंडर चेंज करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी.
डॉक्टर मोहित जैन के मुताबिक, अब लड़की के पुरुष बनने की प्रक्रिया में केवल शारीरिक परिवर्तन ही नहीं होंगे, उसके हावभाव को भी बदला जाएगा. इसके अलावा, दाढ़ी-मूछें भी उगाई जाएंगी. जिसमें टेस्टोस्टेरोन हार्मोन थेरेपी दी जाएगी ताकि अंदर का पुरुषत्व जगाया जा सके.
सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने बताया कि लिंग परिवर्तन के बाद लड़की संतान पैदा करने में सक्षम नहीं होगी. डॉक्टर के मुताबिक, अभी पहला ऑपरेशन किया गया है. इस पूरे ऑपरेशन का चक्र 18 महीने में लगभग पूरा होगा. हालांकि, ऑपरेशन के बाद जेंडर चेंज करवाने वाली लड़की को छुट्टी दे दी गई है.
ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर की टीम में शामिल मोहित जैन ने बताया, लड़की का पूरी तरीके से चेकअप किया गया थ. जब वो सेहतमंद पाई गई तभी ऑपरेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया.
ये भी पढ़ें

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







