
अनुष्का शर्मा से इम्प्रेस डीविलियर्स की पत्नी डेनिएल, शेयर की अनसीन फोटो
AajTak
डेनिएल ने आस्क मी एनिथिंग सेशन में अनुष्का के साथ यह फोटो साझा की है. उनसे फैन ने सवाल किया- क्या आप और अनुष्का शर्मा हैंग आउट करते हैं. इसपर डेनिएल ने अनुष्का की तारीफ करते हुए लिखा- वह बहुत ही प्यारी और मेरे जानने वालों में सबसे दरियादिल इंसान हैं.
क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी टीम इस वक्त इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिन 2021 के लिए पहुंच गए हैं. क्रिकेटर्स के साथ उनके पत्नी-बच्चे भी साथ में मौजूद हैं. ऐसे में क्रिकेटर्स की फैमिली आपस में घुलने-मिलने के अलावा अच्छा समय भी बिता रही है. अनुष्का शर्मा और साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर एबी डिविलियर्स की पत्नी डेनिएल डिविलियर्स के बीच अच्छी दोस्ती नजर आ रही है. उनकी बॉन्डिंग का सबूत देती एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. दरअसल, डेनिएल ने आस्क मी एनिथिंग सेशन में अनुष्का के साथ यह फोटो साझा की है. उनसे फैन ने सवाल किया- क्या आप और अनुष्का शर्मा हैंग आउट करते हैं. इसपर डेनिएल ने अनुष्का की तारीफ करते हुए लिखा- वह बहुत ही प्यारी और मेरे जानने वालों में सबसे दरियादिल इंसान हैं. हम एक देश में नहीं रहते लेकिन अगर हम रहते तो मुझे ये सोच रखने में अच्छा लगेगा. इस तस्वीर में डेनिएल अपने बच्चे के साथ और अनुष्का अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












