
अनुपम खेर की शर्टलेस तस्वीर वायरल, फिटनेस में अनिल कपूर को दे रहे टक्कर!
AajTak
अनुपम खेर आज 67 साल के हो गए हैं. एक्टर ने अपनी बर्थडे पर फैंस के साथ एक खास पोस्ट शेयर करके उन्हें अपनी फिटनेस के बारे में बताया और साथ ही अपने कई सालों पुराने सपने को भी शेयर किया.
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher birthday) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अनुपम खेर ने अपने फिल्मी करियर में कॉमेडी से लेकर ड्रामेटिक रोल तक, हर तरह के किरदार को बाखूबी से निभाया है. आज अपने बर्थडे पर अनुपम खेर ने फैंस संग एक इंस्पिरेशनल पोस्ट शेयर करके अपनी फिटनेस का सीक्रेट रिवील किया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












