
'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली ने किया 'बधाइयां दो' पर जबरदस्त डांस, फैंस हुए खूब एंटरटेन
AajTak
टीवी की मोस्ट फेवरेट एक्ट्रेस रूपाली गांगुली जितना अपने फैंस को सीरियल में एंटरटेन करती हैं. उतना ही एंटरटेन करती है अपने सोशल मीडिया पर. वह अपने फैंस के साथ कई मजेदार रील्स शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने भाई के साथ शानदार डांस करते हुए रील शेयर की है.
रूपाली गांगुली टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय नामों में से एक हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. रूपाली को डांस करने का काफी शौक है और उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई डांस वीडियो शेयर किए हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












