
'अनुपमा' का अबतक का सफर, 4 साल से नंबर 1 शो, लीप के बाद बदली कहानी
AajTak
सीरियल 'अनुपमा' बंगाली भाषा में आए शो 'श्रीमोई' का हिंदी रीमेक है. इस सीरियल का आखिरी एपिसोड साल 2019 में ऑनएयर हुआ था. हिंदी के अलावा 'अनुपमा' सीरियल मराठी भाषा में भी बनाया गया है. मराठी में ये 'आई कुठे काय करते' नाम से आता है. ये साल 2019 में पहली बार ऑनएयर हुआ था.
स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'अनुपमा' पिछले चार साल से टीवी की दुनिया में अपना जलवा बिखेर रहा है. शो टीआरपी चार्ट्स में नंबर 1 पर है और शो से जुड़े किरदार लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं. ऑडियंस शो के किरदारों से इस तरह कनेक्टेड है कि वो उन्हें उसी रूप में देखना पसंद करते हैं. पिछले चार सालों में शो में कई किरदारों की एंट्री हो चुकी है. शो में कई बार लीप भी लिया जा चुका है जिसकी मदद से मेकर्स शो की कहानी को आगे लेकर गए हैं.
रीमेक है रुपाली गांगुली का 'अनुपमा' शो
वैसे सीरियल 'अनुपमा' बंगाली भाषा में आए शो 'श्रीमोई' का हिंदी रीमेक है. इस सीरियल का आखिरी एपिसोड साल 2019 में ऑनएयर हुआ था. हिंदी के अलावा 'अनुपमा' सीरियल मराठी भाषा में भी बनाया गया है. मराठी में ये 'आई कुठे काय करते' नाम से आता है. ये साल 2019 में पहली बार ऑनएयर हुआ था. इसके 1 साल बाद 2020 में हिंदी भाषा में सीरियल 'अनुपमा' की शुरुआत हुई.
सीरियल 'अनुपमा' का अबतक का सफर
साल 2020 से सीरियल 'अनुपमा' सभी घर की औरतों की पहली पसंद बने हुए टीवी पर नंबर 1 चल रहा है. शो में अबतक कई एक्टर्स की एंट्री-एक्जिट हो चुकी है. जिससे शो में कई नए ट्विस्ट एंड टर्न्स लाने की कोशिश की गई. फिलहाल शो में तीन किरदार अनुपमा (रुपाली गांगुली), बा (अल्पना बुच) और बापूजी (अरविंद वैद्य) वही एक्टर्स निभा रहे हैं जो शुरू से निभाते आ रहे थे. लेकिन शो में अन्य किरदारों की कहानी टाइम-टाइम पर बदलती गई जिससे उनके किरदारों को शो से अलविदा कह दिया गया. शो में पहले 'काव्या' का किरदार एक्ट्रेस अदिति गुप्ता निभाने वाली थीं, लेकिन कोविड की वजह से उनका रोल एक्ट्रेस मदालसा शर्मा को मिल गया था. जो शो को अब अलविदा कह चुकी हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












