अनुपमां के हुए इंस्टा पर 2 मिलियन फॉलोवर्स, स्ट्रीट डॉग्स संग मनाया जश्न
AajTak
अनुपमा टीवी सीरियल फेम रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोयर्स पूरे होने पर स्ट्रीट डॉग्स के साथ केक कट करके जश्न मनाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने लम्बा नोट लिखा.
अनुपमा शो में लीड निभाने वाली रूपाली गांगुली की जबरदस्त एक्टिंग को देखकर सभी उनके दीवाने हो गए हैं. अनुपमा शो भी टीआरपी के मामले में टॉप पर है. जिसके चलते रूपाली गांगुली के इंस्टाग्राम पर पूरे 2 मिलियन फॉलोयर्स हो चुके हैं. इस खुशी में रूपाली ने स्ट्रीट डॉग्स के साथ पार्टी की .जिसकी वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए स्ट्रीट डॉग्स को इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय दिया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












