
अनिल कपूर का बेटा हूं इसलिए नफरत करते मुझसे कुछ लोग, बोले हर्षवर्धन कपूर
AajTak
हर्षवर्धन कपूर, एक्टर अनिल कपूर के बेटे हैं. ऐसे में उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि अनिल कपूर का बेटा होने की वजह से जनता का एक छोटा हिस्सा उनसे नफरत करता है. हालांकि हर्षवर्धन कपूर ने कहा कि वह इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते और इसके साथ उन्होंने अपनी शांति बना ली है.
बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन कपूर काफी प्राइवेट इंसान हैं. हर्षवर्धन अपनी फिल्मों के अलावा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. हाल ही में आई अपनी फिल्म Ray के चलते हर्षवर्धन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. लेजेंडरी फिल्मकार सत्यजीत रे की शॉर्ट स्टोरी पर बनी इस एंथोलोजी फिल्म में हर्षवर्धन कपूर ने काम किया था. उनके काम को दर्शकों के मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. हर्षवर्धन कपूर, एक्टर अनिल कपूर के बेटे हैं. ऐसे में उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि अनिल कपूर का बेटा होने की वजह से जनता का एक छोटा हिस्सा उनसे नफरत करता है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












