अनबटन पैंट के साथ Urfi Javed का नया एयरपोर्ट लुक, ट्रोल्स बोले- पब्लिसिटी के लिए कुछ भी?
AajTak
बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रहीं उर्फी जावेद अपने फैशन सेन्स को लेकर चर्चा का हिस्सा बनी रहती हैं. उर्फी इन दिनों अपने एयरपोर्ट लुक्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. मोजे से बनी ब्रा को पहनने के बाद अब उर्फी जावेद को एयरपोर्ट पर एक और अजब लुक में देखा गया.

इस बार एयरपोर्ट पर उर्फी जावेद क्रॉप टॉप और पैंट्स पहने नजर आईं. इस आउटफिट की अजब बात यह थी कि उर्फी ने अपनी पैंट का बटन खुला छोड़ा गया था. ऐसे में अब उनका यह लुक वायरल हो गया है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.