
अनंत-राधिका की शादी की जबरदस्त तैयारी, इन सेलेब्स को भेजा गया न्योता
AajTak
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई में होगी. जिसमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, और कई अन्य बड़े सितारे शामिल होंगे. ठाकरे परिवार, देवेंद्र फड़नबीस, एकनाथ शिंदे जैसे राजनीतिक दिग्गज भी इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल होंगे. अंबानी परिवार ने इंटरनेशनल हस्तियों को भी आमंत्रित किया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












