
अदावत भुलाकर एक मंच पर आया मदनी परिवार, चाचा-भतीजे के गुटों में बंट गया था जमीयत उलेमा-ए हिंद
AajTak
Madani family dispute: शनिवार को देवबंध में अधिवेशन के दूसरे सत्र में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के दूसरे गुट के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी शामिल हुए. मंच पर भतीजे महमूद मदनी ने चाचा अरशद मदनी का तहे दिल से स्वागत दिया.
यूपी के देवबंद में जमीयत उलेमा-ए हिंद (jamiat ulama i hind) का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है. दो दिवसीय सम्मेलन के महामंच पर जहां मुस्लिम समुदाय से जुड़ीं राजनीतिक-सामाजिक और धार्मिक चुनौतियों को लेकर मंथन चल रहा है, वहीं 100 साल पुराने इस संगठन में आपसी तालमेल भी फिर से फिट बैठता दिखाई दे रहा है.
जमीयत उलेमा-ए हिंद दो गुटों में बंटा हुआ है. एक गुट मौलाना अरशद मदनी का है और दूसरा मौलाना महमूद मदनी की. दोनों ही अपने-अपने गुटों के अध्यक्ष हैं. मौलाना अरशद, मौलाना महमूद मदनी के चाचा हैं. फिलहाल, जो सम्मेलन देवबंद में चल रहा है वो मौलाना महमूद मदनी की अध्यक्षता में हो रहा है. लेकिन शनिवार को सम्मेलन के पहले दिन मौलाना अरशद मदनी भी यहां पहुंचे.
मौलाना अरशद मदनी ने यहां जमीयत के एक होने के संकेत दिए. उन्होंने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब इत्तेहाद हो जाएगा. अरशद मदनी ने अपने बयान में दोनों धड़ों के एक होने की तरफ इशारा किया.
मौलाना असद मदनी की मौत के बाद छिड़ी जंग
अरशद मदनी का ये बयान काफी अहम है, क्योंकि मुस्लिम समाज से जुड़े देश के सबसे बड़े संगठन जमीयत को परिवार की लड़ाई ने बांट दिया है. 2006 में जब महमूद मदनी के पिता मौलाना असद मदनी का इंतकाल हुआ तो उसके बाद से ही संगठन में चाचा-भतीजे में वर्चस्व की लड़ाई छिड़ गई. असद मदनी लंबे वक्त तक संगठन के चीफ रहे थे, लेकिन उनके निधन के बाद जमीयत में दो फाड़ हो गए.
मौलाना महमूद मदनी अपनी दावेदारी पेश करते रहे हैं, जबकि अरशद मदनी भी खुद को चीफ मानते हैं. दोनों ही लोग खुद को जमीयत का राष्ट्रीय अध्यक्ष लिखते हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








