
अतीक अहमद को ला रही गाड़ियों के काफिले से टकराकर गाय की मौत, देखें VIDEO
AajTak
गैंगस्टर अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है. जब अतीक का काफिला शिवपुरी जिले में चेकपोस्ट से गुजर रहा था, तभी वहां अचानक एक गाय आ गई. काफिले की बैन से टकराने के बाद गाय की मौके पर ही मौत हो गई.
बाहुबली नेता अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है. जब अतीक का काफिला मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से होकर गुजर रहा था, तभी काफिले के सामने एक गाय आ गई. जानकारी के मुताबिक बैन से टकराने के बाद गाय की मौके पर ही मौत हो गई.
यहां देखें हादसे का वीडियो...
इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है. अतीक का काफिला तेजी से गुजर रहा था. इसी बीच गाय सड़क पर आ गई. काफिले की बैन से टकराने के बाद गाय दूर तक घिसटती हुई चली गई. हालांकि पूरे काफिले को थोड़ी देर के लिए रोका गया. बाद में काफिला प्रयागराज के लिए रवाना हुआ.
चार साल बाद अतीक अहमद यूपी पहुंचा है. गुजरात के साबरमती से अतीक को ला रही टीम झांसी पहुंच गई है. झांसी के रिजर्व पुलिसलाइन में थोड़ी देर के लिए काफिले को रोका गया है. यहां से फिर प्रयागराज के लिए रवाना किया जाएगा. अतीक को 6 गाड़ियों के काफिले में लाया जा रहा है. इसमें दो वज्र वाहन भी शामिल हैं. इस काफिले में 45 पुलिसकर्मियों की टीम है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












