
अतीक अहमद के एनकाउंटर का सवाल, देखिए क्या बोले UP के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
AajTak
Atiq Ahmed News: अतीक अहमद की बहन को डर सता रहा है कि यूपी पुलिस उसके भाई अतीक अहमद का एनकाउंटर कर सकती है. माफिया डॉन के एनकाउंटर को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच यूपी के डिप्टी सीएम और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक का बयान सामने आ गया है.
माफिया डॉन अतीक अहमद को लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और कानून मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे ब्रजेश पाठक का कहना है कि हम शुचिता के साथ कानून का पालन करा रहे हैं. न्यायपालिका के सामने हम अतीक को पेश करेंगे और न्यायालय के आदेश का पूरा पालन होगा.
एनकाउंटर जैसे कयासों पर कानून मंत्री ने कहा कि अनहोनी की बात नहीं है. हम लोग कानून का पालन करने वाले लोग हैं और इस मामले में भी कानून का पालन होगा. अदालत के भीतर हम लोग पूरी ताकत के साथ पक्ष रखेंगे. गुंडे अपराधी मवाली लोगों पर हमारी कार्रवाई जारी रहेगी.
दरअसल, अतीक अहमद की बहन का कहना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस उनके भाई अतीक अहमद का एनकाउंटर कर सकती है. बरेली जेल में बंद छोटे भाई अशरफ को भी जान का खतरा बना हुआ है. अतीक को पुलिस लाइन में नहीं रुकाना चाहिए था, हमें डर लग रहा है.
परिवार की ओर से लगाए जा रहे हैं कि इन्हीं कयासों के बीच यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक का बयान सामने आया है. Aajtak से बातचीत में डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि पुलिस सुरक्षा में गुजरात से प्रयागराज लाए जा रहे अतीक अहमद के साथ किसी भी तरह की अनहोनी होनी की कोई संभावना नहीं है.
पता हो कि माफिया डॉन अतीक अहमद को गुजरात से मध्य प्रदेश और राजस्थान के रास्ते उत्तर प्रदेश के प्रयागराज लाया जा रहा है. अतीक को लेकर आ रहा पुलिस का काफिला अब उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुका है. कोर्ट में पेशी से पहले उसे प्रयागराज सिविल लाइन में रखा जाएगा.
बता दें कि 28 मार्च को प्रयागराज कोर्ट में उमेश पाल किडनैपिंग केस में फैसला आना है. इसी फैसले को लेकर अतीक को प्रयागराज लाया जा रहा है. वहीं, अतीक के भाई अशरफ को भी बरेली जेल से प्रयागराज लाया जाएगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












