
'अटैक के बाद कपड़े बदलकर भागा था हमलावर...', सैफ केस में जांचकर्ताओं को संदेह, 20 टीमें बनाई गईं
AajTak
सैफ अली खान पर हुए हमले का आरोपी अभी पकड़ा नहीं गया है. हमलावर को धर दबोचने के लिए पुलिस अपने मुखबिरों के नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही है. 20 टीमों का गठन किया गया है. हर टीम को अलग-अलग टास्क मिला है. जानते हैं इस केस को लेकर और क्या नए अपडेट सामने आए हैं.
एक्टर सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है. हालांकि एक्टर के घर में घुसे हमलावर की पहचान हो गई है. सीसीटीवी फुटेज में चोर को सीढ़ियों से उतरते हुए देखा गया. मुंबई पुलिस इस हाई प्रोफाइल केस को सुलझाने के लिए तत्परता से काम कर रही है. आरोपी को पकड़ने के लिए 20 टीमों का गठन किया गया है. हर टीम को अलग-अलग टास्क मिला है. जानते हैं इस केस को लेकर और क्या नए अपडेट सामने आए हैं.
आरोपी को पकड़ने के लिए बनाई गईं 20 टीमें हमलावर को धर दबोचने के लिए पुलिस अपने मुखबिरों के नेटवर्क का भी इस्तेमाल कर रही है. जांच करने वाली टीम टेक्निकल सपोर्ट का भी सहारा ले रही है. हमलावर को पकड़ने के लिए हर टेक्नीक का इस्तेमाल हो रहा है. ये भी पता लगाने की कोशिश हो रही है क्या आरोपी का कोई पिछला क्राइम रिकॉर्ड था.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, जिसमें चोर सैफ पर हमले के बाद लकड़ी की छड़ी और लंबे हेक्सा ब्लेड को लेकर भागता हुआ दिख रहा है. ये फुटेज सुबह 2.33 मिनट की है. इसमें आरोपी का चेहरा साफ तौर पर नजर आया है. इमारत की छठी मंजिल पर सीढ़ियों से उतरते समय आरोपी भूरे रंग की कॉलर वाली टी-शर्ट और लाल गमछा पहने हुए दिखा.
मालूम हो, सैफ अली खान उस बिल्डिंग के 12वें फ्लोर पर रहते हैं. सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है. जांच अधिकारियों का मानना है कि हमलावर ने सैफ के घर से भागने से पहले अपने कपड़े बदले थे. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सैफ के घर पर 56 साल की स्टाफ नर्स भी मौजूद थी. उसका नाम एलियामा फिलिप (Eliyama Philip) है. वो शिकायतकर्ता भी है. इस घटना में उसे ब्लेड से चोटें आई हैं. पुलिस ने नर्स फिलिप, घर में काम करने वाले स्टाफ, बिल्डिंग के गार्ड और बाकी लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं.
करीना का पहला रिएक्शन सैफ पर हुए हमले के बाद करीना ने बीती रात सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर फैंस और मीडिया से धैर्य बनाए रखने को कहा था. एक्ट्रेस ने प्राइवेसी की मांग की. उन्होंने लिखा था- हमारे परिवार के लिए ये काफी चैलेंजिंग दिन रहा. हम अभी भी चीजों को प्रोसेस करने की कोशिश ही कर रहे हैं. सोच रहे हैं कि आखिर ये सब हो कैसे गया. इस मुश्किल समय में, मैं मीडिया और पैपराजी से गुजारिश करना चाहती हूं कि किसी भी तरह की अफवाह को न बढ़ाएं. साथ ही ऐसी कोई कवरेज न करें जो सही नहीं.
''हम आप सभी का कन्सर्न समझते हैं और चिंता भी करते हैं. जिस तरह से आप लोग लगातार अपडेट लेने की कोशिश कर रहे हैं, ये सबकुछ देखना हम लोगों के लिए बहुत बड़ी बात है. हमारी सेफ्टी को लेकर आप लोग जिस तरह से चिंतित हो रहे हैं, ये हमारे लिए बड़ी बात है. पर मैं आप सभी लोगों से गुजारिश करना चाहती हूं कि हम लोगों की बाउंड्री की इज्जत करें. हमें थोड़ा स्पेस दें, ताकि हमारा परिवार हादसे से बाहर निकल सके. चीजों को समझ सके. मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि आप इस सेंसिटिव समय में हम लोगों की मदद कर रहे हैं.''

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







