
अजित पवार और शिंदे की लिस्ट में कई बाहरी और कई लास्ट मोमेंट एंट्री, जानिए किन सीटों पर होगा गेम
AajTak
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कुरुक्षेत्र सज चुका है और योद्धा मैदान में उतर चुके हैं. इस चुनावी फाइट में अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने लास्ट मोमेंट पर आए कई नेताओं को टिकट दिया है.
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं और चुनावी मौसम में दल-बदल का सिलसिला भी खूब देखने को मिला. विरोधी तो विरोधी, चुनावी मौसम में टिकट सुनिश्चित करने की चाह कहें या सिंबल तुम्हारा कैंडिडेट हमारा की नीति का प्रभाव, नेता अपनी पुरानी पार्टी छोड़ गठबंधन सहयोगी के साथ भी गए और टिकट भी पाया. राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की लिस्ट में कई नाम ऐसे हैं जो लास्ट मोमेंट पर पार्टी में शामिल हुए. लास्ट मोमेंट एंट्री कैंडिडेट्स के मामले में अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एपी) और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना (शिंदे) बीस साबित हुईं.
एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना की बात करें तो पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रवक्ता रहीं शाइना एनसी को मुंबा देवी सीट से टिकट दिया है. शाइना एनसी 20 साल से बीजेपी में थीं. शाइना एनसी ने टिकट के ऐलान से कुछ घंटे पहले ही शिवसेना जॉइन किया था. शाइना की ही तरह शिंदे की पार्टी ने एक और लास्ट मोमेंट एंट्री को टिकट दिया है. बीजेपी के कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे की बेटी संजना जाधव को भी पार्टी ने कन्नड़ सीट से उम्मीदवार बनाया है.
संजना जाधव ने अपनी उम्मीदवारी के ऐलान से एक दिन पहले ही शिवसेना (शिंदे) का दामन थामा था. एकनाथ शिंदे की पार्टी के उम्मीदवारों की ही बात करें तो इन दो नेताओं के अलावा 10 ऐसे उम्मीदवार हैं जो बीजेपी में रहे हैं या बीजेपी नेताओं के परिवार से हैं और चुनावी मौसम में शिवसेना (शिंदे) में शामिल हुए हैं. इस लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे पूर्व सांसद नीलेश राणे, पूर्व सांसद राजेंद्र गावित, विलास तारे, संतोष शेट्टी, मुरजी पटेल, अमोल खटाल, दिग्विजय बागल और बलिराम सिरस्कर के भी नाम हैं.
एकनाथ शिंदे की पार्टी ने नीलेश राणे को कुडाल मालवन, राजेंद्र गावित को पालघर, विलास तारे को बोईसर, संतोष शेट्टी को भिवंडी ईस्ट, मुरजी पटेल को अंधेरी ईस्ट, अमोल खटाल को संगमनेर, दिग्विजय बागल को करमाला और बलिराम शिरास्कर को बालापुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है. लास्ट मोमेंट एंट्री कैंडिडेट्स के मामले में अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी भी पीछे नहीं रही. एकनाथ शिंदे की पार्टी ने वर्ली सीट से आदित्य ठाकरे के खिलाफ कुछ महीने पहले ही कांग्रेस से आए मिलिंद देवड़ा को उम्मीदवार बनाया है.
बीजेपी की सलाह को अनसुना कर शिवसेना (शिंदे) ने माहिम सीट से राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ अपने मौजूदा विधायक सदा सरवणकर को उतार दिया. शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ये ऐलान कर दिया है कि माहिम में बीजेपी अमित ठाकरे का समर्थन करेगी. ये तो हुई शिंदे की पार्टी बात. बीजेपी के अगुवाई वाले महायुति की एक अन्य घटक अजित पवार की पार्टी भी ऐसे नेताओं को टिकट देने के मामले में पीछे नहीं है जिनकी एंट्री उम्मीदवारी के ऐलान से कुछ घंटे या कुछ दिन पहले ही एनसीपी (एपी) में हुई.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव में असर डालेगा मराठा आरक्षण का मुद्दा? मनोज जरांगे से मिले दलित और मुस्लिम लीडर्स

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







