
अजहर का दावा- भविष्य में पंत के हाथों में होगी टीम इंडिया की कमान
AajTak
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पिछले कुछ महीनों में सभी प्रारूपों में स्वयं को साबित किया है और वह भविष्य में भारतीय टीम की कमान संभालने के दावेदारों में सबसे आगे होंगे.
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पिछले कुछ महीनों में सभी प्रारूपों में स्वयं को साबित किया है और वह भविष्य में भारतीय टीम की कमान संभालने के दावेदारों में सबसे आगे होंगे. श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण बाहर हो जाने से पंत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की अगुआई करेंगे. Rishabh Pant has had such fabulous few months,establishing himself in all formats. It won’t come as a surprise if the selectors see him as a front-runner fr Indian captaincy in near future.His attacking cricket will stand India in good stead in times to come.@RishabhPant17 @BCCI अजहरुद्दीन ने ट्वीट किया, ‘ऋषभ पंत के लिए पिछले कुछ महीने शानदार रहे और उन्होंने सभी प्रारूपों में स्वयं को स्थापित किया. यदि चयनकर्ता निकट भविष्य में भारतीय कप्तानी के दावेदारों में उन्हें सबसे आगे पाते हैं तो यह हैरानी भरा नहीं होगा. उनकी आक्रामक क्रिकेट से भारत को आने वाले समय में फायदा होगा.’More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












