
अचानक मायावती के फैन क्यों हो गए स्वामी प्रसाद मौर्य? 2 दलों के साथ गए, अपनी पार्टी बनाए लेकिन...
AajTak
यूपी की राजनीति में घाट-घाट का पानी पी चुके स्वामी प्रसाद मौर्य की बसपा पर नरमी, मायावती के सीएम कार्यकाल की तारीफ करना, आकाश आनंद को बधाई देकर महत्व की वकालत करना... किस तरफ इशारा है?
जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की राजनीति में सियासी हलचल है. गृह मंत्री अमित शाह के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को 'मेरे मित्र' कहकर संबोधित करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में सियासी कयासबाजियों का दौर चल ही रहा था कि अखिलेश यादव ने 2027 का चुनाव भी कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ने का ऐलान कर दिया. अब सियासी चर्चा का केंद्र स्वामी प्रसाद मौर्य बन गए हैं. कभी मायावती पर निजी हमले कर, गंभीर आरोप लगा बहुजन समाज पार्टी छोड़ने वाले स्वामी के तेवर इन दिनों बदले-बदले से लग रहे हैं.
स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक दिन पहले यूपी के बाराबंकी में बीजेपी के साथ ही समाजवादी पार्टी (सपा) पर भी हमला बोला, लेकिन बसपा की ओर उंगली उठाने से परहेज किया. उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती की तारीफ करते हुए उन्हें अब तक का सबसे बेहतर मुख्यमंत्री भी बता दिया. हालांकि, उन्होंने आगे यह भी जोड़ा कि बहनजी अब वो नहीं रहीं, जो पहले थीं. इस बयान से एक दिन पहले ही स्वामी प्रसाद ने बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को भी बधाई दी थी और कहा था कि वह राजनीति में अभी बहुत नए हैं. उन्हें (आकाश आनंद को) पार्टी में और महत्व दिया जाना चाहिए.
स्वामी प्रसाद मौर्य के दो दिन में आए इन दो बयानों के बाद सवाल उठ रहे हैं कि वह अचानक मायावती के फैन क्यों हो गए हैं? यूपी की राजनीति में घाट-घाट का पानी पी चुके स्वामी की बसपा पर नरमी, मायावती के सीएम कार्यकाल की तारीफ करना, आकाश आनंद को बधाई देकर महत्व की वकालत करना... कहीं ये उनके सियासी सफर के फिर से अपनी पुरानी पार्टी की ओर मुड़ने का संकेत तो नहीं?
दल बदले, लेकिन नहीं रहा बसपा जैसा रुतबा
दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने सियासी सफर का आगाज बसपा के ही साथ किया था. 1996 में बसपा के टिकट पर डलमऊ सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए स्वामी की गिनती मायावती के सबसे करीबी, सबसे ताकतवर नेताओं में होती थी. मायावती की अगुवाई वाली यूपी की बसपा सरकार के कार्यकाल में भी स्वामी प्रसाद मौर्य का रुतबा था. वह सबसे ताकतवर मंत्रियों में गिने जाते थे. 2012 के यूपी चुनाव में बसपा की सत्ता से विदाई के बाद हालात बदले और स्वामी की सियासी नाव भी डंवाडोल होने लगी. 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा शून्य पर सिमट गई और स्वामी नए सियासी ठौर की तलाश में जुट गए.
यह भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्य का BJP पर हमला, बोले- 2027 में सरकार की विदाई तय

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







