
अग्निपथ पर गुस्से की आग में अबतक 9 ट्रेनें स्वाहा, तस्वीरों में देखे तबाही
AajTak
सरकार द्वारा सेना में भर्ती की नई स्कीम 'अग्निपथ योजना' का विरोध शुक्रवार को भी जारी है. सुबह से ही प्रदर्शनकरी ट्रेन को निशाना बनाकर फूंक रहे हैं. अब तक 9 ट्रेनों में आग लगाई गई है.
Agnipath Scheme Protest: केंद्र सरकार की 'अग्निपथ योजना' का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है. आंदोलन की आग यूपी-बिहार के साथ देश के अन्य राज्यों में फैलती जा रही है. लेकिन सबसे ज्यादा प्रदर्शन बिहार-यूपी में देखने को मिल रहा है. बिहार-यूपी में युवा उग्र प्रदर्शन करते हुए सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. सबसे ज्यादा टारगेट पर रेलवे है. प्रदर्शन कर रहे युवा ट्रेन और रेलवे स्टेशन को निशाना बना रहे हैं. आज सुबह से ही बिहार यूपी सहित कई राज्यों में ट्रेनों में आग लगा दी गई. बिहार के कई शहरों में युवाओं ने ट्रेनों को फूंक दिया. यूपी में भी ट्रेन जला दी गई. खबर लिखे जाने तक युवाओं ने 9 ट्रेनों को जला दिया है. आइए जानते हैं, कहां और कैसे हुई आगजनी.
बिहार: विक्रमशिला एक्सप्रेस जलाई गई बिहार में प्रदर्शनकारियों ने लखीसराय स्टेशन पर खड़ी विक्रमशिला एक्सप्रेस में आग लगा दी. इसके बाद ट्रेन धू-धू कर जलने लगी. प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन पर भी तोड़फोड़ कर जमकर बवाल काटा. इसके अलावा ट्रेन में भी जमकर तोड़फोड़ की. कम से कम 20 बोगियों को आगे के हवाले किया गया.
यूपी: बलिया में ट्रेन में लगाई गई आग यूपी के बलिया में प्रदर्शनकारियों ने उग्र प्रदर्शन किया. कुछ युवाओं ने बलिया रेलवे स्टेशन पर आकर खड़ी ट्रेन को आग के हवाले कर दिया. डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा है कि रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी गई है. कुछ उपद्रवी तोड़फोड़ में जुटे थे लेकिन ज्यादा नुकसान होने से पहले उन्हें काबू में कर लिया गया.
बिहार: बेतिया स्टेशन पर प्रदर्शन, इंजन में आग पश्चिम चंपारण के बेतिया रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया. बेतिया में प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन पर तोड़-फोड़ की और ट्रेन के इंजन में आग लगा दी. इस दौरान पुलिस पूरी तरह तमाशबीन बनी रही. उन्होंने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया और टायरों में आग लगा दी.
छपरा में ट्रेन को किया आग के हवाले प्रदर्शनकारियों ने बिहार के छपरा स्टेशन पर ट्रेन को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान जमकर उत्पात मचाया गया. प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ की. न्यूज एजेंसी PTI ने ये तस्वीर जारी की है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







