
अगले 5 दिनों तक लू से राहत, इन राज्यों में होगी बारिश, जानें IMD का क्या है अपडेट
AajTak
देशवासियों को हीटवेव से राहत मिलती दिख रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के साथ-साथ उत्तर भारत के राज्यों में भी बारिश देखने को मिल सकती है.
Weather Update Today, April 24: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. तापमान में कमी दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक देशभर में कम से कम अगले 4 से 5 दिनों तक लू चलने की संभावना नहीं है. ऐसे में देशवासियों को भीषण हीटवेव से राहत मिलती दिख रही है.
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग के मुताबिक, आज नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ नई दिल्ली के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. आज दिल्ली में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 37 दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज लखनऊ में आसमान साफ रहने के आसार हैं. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में आज धूलभरी आंधी चल सकती है. इसी के साथ गरज के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
अगले 24 घंटे मौसम का क्या रहेगा हाल
स्काईमेट एजेंसी के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।पूर्वोत्तर भारत और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो तेज़ बारिश संभव है.
झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है. देशभर में कम से कम अगले 4 से 5 दिनों तक लू चलने की संभावना नहीं है.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







