
'अगर वास्तव में सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं तो MVA क्यों नहीं छोड़ते उद्धव...', महाराष्ट्र BJP प्रमुख ने साधा निशाना
AajTak
राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर को लेकर दिए गए विवादित बयान पर उद्धव ठाकरे ने उन्हें चेतावनी दी थी. इस पर भाजपा महाराष्ट्र के प्रमुख ने उद्धव ठाकरे पर सवाल खड़े करते हुए उनसे पूछा है कि अगर उद्धव वीर सावरकर के अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सकते तो वो अब तक MVA में क्यों बने हुए हैं.
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे को चुनौती दी कि अगर वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिवंगत हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर के अपमान को वास्तव में बर्दाश्त नहीं कर सकते तो वह महा विकास अघाड़ी को छोड़कर बाहर चले जाएं. बावनकुले ने कहा कि देश सावरकर के योगदान को कभी नहीं भूल सकता.
दरअसल राहुल गांधी ने लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह कहा था, 'मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगते'. राहुल की इस टिप्पणी के चलते उनकी खूब आलोचना हुई. भाजपा ने राहुल से उनके इस बयान को लेकर माफी मांगने को कहा.
राहुल गांधी पर हुआ एक्शन तो सावरकर पर दिया विवादित बयान
बता दें कि राहुल गांधी को कथित तौर पर ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) पर मोदी सरनेम पर टिप्पणी करने के मामले में सूरत की कोर्ट ने आपराधिक मानहानि के लिए दोषी माना और दो साल की सजा सुनाई गई. अदालत के इस फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय ने उनकी सांसदी को रद्द कर दिया. इसके बाद राहुल ने सावरकर पर टिप्पणी की जिसका कि विरोध हो रहा है.
ठाकरे ने दी राहुल को चेतावनी
उद्धव ठाकरे ने रविवार को महाराष्ट्र में एक रैली के दौरान निशाना साधते हुए कहा कि वह सावरकर को अपना आदर्श मानते हैं और राहुल गांधी उनका अपमान न करें. इस पर चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, 'उद्धव ठाकरे सिर्फ यह कहकर नाटक कर रहे हैं कि सावरकर का अपमान स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे ने सावरकर का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं किया लेकिन उद्धव हर दिन इसे बर्दाश्त कर रहे हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








