
'अगर युद्ध शुरू किया तो पाकिस्तान का रेस्पॉन्स बर्दाश्त नहीं कर पाएगा भारत...' PAK एक्सपर्ट्स दे रहे गीदड़भभकी
AajTak
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सिंधु जल समझौता निलंबित कर दिया है. इससे पाकिस्तान को करारी चोट लगी है और उसके एक्सपर्ट्स भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं.
पहलगाम हमले में पाकिस्तानी आतंकियों के मिले होने की जानकारी सामने आने के बाद भारत ने पाकिस्तान का हुक्का-पानी बंद कर दिया है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े फैसले लिए हैं, जिनमें सबसे अहम फैसला सिंधु जल संधि को निलंबित करना है. इस संधि के तहत पाकिस्तान को सिंधु, चेनाब, झेलम, ब्यास, रावी और सतलज नदियों का पानी मिलता रहा है. ये सभी नदियां भारत से होकर पाकिस्तान पहुंचती हैं जिनके पानी का इस्तेमाल, पीने, सिंचाई, बिजली पैदा करने जैसे कामों में होता है. सिंधु जल संधि पर रोक से पाकिस्तान बौखला गया है.
पाकिस्तान के जाने-माने एक्सपर्ट्स भारत को गीदड़भभकी देने पर उतर आए हैं और कह रहे हैं कि भारत ने अगर युद्ध शुरू किया तो पाकिस्तान ऐसा जवाब देगा जो भारत बर्दाश्त नहीं कर पाएगा.
पाकिस्तान के टीवी चैनल ARY न्यूज के एक प्रोग्राम में बोलते हुए पाकिस्तान के रक्षा विश्लेषक तारिक रशिद ने कहा, 'जब मैं ऑपरेशन मैनेजर हुआ करता था तब हमें ऑर्डर दिए जाते थे कि अगर भारत की तरफ से एक गोली आती है तो जवाब में आप 10 गोलियां चलाएं... तब तक गोलियां चलाएं जब तक कि वो खामोश न हो जाएं. हमारा जवाब जैसे को तैसा होता है.'
भारत को दी परमाणु हथियार की धमकी
तारिक रशिद, जिनका देश अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से मिले कर्ज के सहारे चल रहा है और जो भारत से अब तक हुए सभी जंग हार चुका है, उन्होंने भारत को कोरी धमकी देते हुए आगे कहा, 'भारत युद्ध शुरू तो कर सकता है लेकिन फिर वो युद्ध सीमित युद्ध नहीं रह जाएगा, वो अंतिम युद्ध होगा और इसका गंभीर असर हो सकता है, पूरे क्षेत्र को कब्जे में ले सकता है.'
उन्होंने परमाणु संपन्न भारत को परमाणु हथियार की धमकी देते हुए आगे कहा, 'हमारी जो क्षमता है, परमाणु क्षमता, वो डिफेंसिव नेचर की है. हमें उन्हें बता देना चाहिए कि अगर वो बॉर्डर क्रॉस करेंगे तो हमारा जवाब हमारी मर्जी का होगा...बड़ा घातक और बड़ा दर्दनाक होगा. हमारा जवाब आपके लिए बड़ा शर्मनाक होगा और आप (भारत) उसे बर्दाश्त नहीं कर पाओगे.'

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












