
'अगर मुझे कुछ हो गया तो...' आखिरी मैसेज, 3 दोस्तों का टॉर्चर के बाद मर्डर, बंधे मिले शव
AajTak
ये तीनों घर से बीच पर घूमने निकली थीं, जहां इनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. इन्हें खूब टॉर्चर भी किया गया. ऐसा किसने किया है, ये पता नहीं चल पाया. मौत से पहले दो लड़कियों ने घर वालों को मैसेज किए थे.
इन तीनों लड़कियों ने शायद ही कभी सोचा हो कि यह अपने जीवन की आखिरी ट्रिप पर जा रही हैं और कभी वापस नहीं लौटेंगी. इन्हें बेरहमी से टॉर्चर करने के बाद मार दिया गया. इनके शव बेहद बुरी हालत में जमीन में दफन मिले.
लड़कियों की पहचान 21 साल की नाएली तापिया, 21 साल की यूलियाना मकिआस और 19 साल की डैनिसी रेयना के तौर पर हुई है. 7 अप्रैल को तीनों की लाश मिली. तीनों के गले कटे हुए थे और शव को बंधा हुआ था, जबकि मुंह ढंके हुए थे. तीनों 4 अप्रैल को लापता हुई थीं.
वह बीच पर घूमने गई थीं. उस दौरान इनमें से दो ने अपने दोस्त और परिवार को मैसेज भेजा था. जिनसे पता चलता है कि इन्हें खतरे का अंदाजा हो चुका था. एक मैसेज में कहा गया, 'मुझे लग रहा है कि कुछ होने वाला है.'
ऐसा माना जा रहा है कि इन्हें मारने से पहले खूब टॉर्चर किया गया था. हत्या के बाद शवों को 5 अप्रैल को जमीन में गाड़ा गया. मामला तब सामने आया, जब एक स्थानीय मछुआरे ने पुलिस को इलाके में बदबू आने की खबर दी. उसने ये भी बताया कि कुत्ते उस इलाके के आसपास घूम रहे हैं.
आखिरी मैसेज में क्या लिखा था?
तापिया ने अपनी बहन को मैसेज में लाइव लोकेशन भेजते हुए लिखा, 'मैं इसे बस ऐसे ही ये भेज रही हूं.' तब रात के 11 बजकर 10 मिनट हुए थे. इसके बाद उनकी तरफ से कोई मैसेज या कॉल नहीं आया. लोकेशन उसी इलाके की थी, जहां वो मृत पाई गईं. इसके अलावा रेयना ने अपने दोस्त को भेजे मैसेज में कहा था, 'मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि कुछ होने वाला है और अगर मुझे कुछ हो गया, तो याद रखना मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं.'

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












