
'अगर पानी का रास्ता रोका तो हम...', भारत के फैसले पर पाक PM शहबाज शरीफ की बौखलाहट तो देखिए
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि हम किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. किसी को भी इस बारे में कोई गलती नहीं करनी चाहिए.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ता दिखा है. दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई तरह के ऐलान किया है, इसमें से भारत के द्वारा सिंधु जल संधि को खत्म करने का ऐलान एक बड़ा फैसला है, जिस पर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. इस बीच, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, "पाकिस्तान के पानी को कम करने या मोड़ने की किसी भी कोशिश का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा."
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि हम किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. किसी को भी इस बारे में कोई गलती नहीं करनी चाहिए. यह देश 240 मिलियन लोगों का है, हम अपने बहादुर सशस्त्र बलों के पीछे हैं. यह संदेश ज़ोरदार और साफ होना चाहिए.
शहबाज शरीफ ने कहा, "शांति हमारी प्राथमिकता है. हम अपनी अखंडता और सुरक्षा पर कभी समझौता नहीं करेंगे."
'सिंधु दरिया हमारा है...'
इससे पहले पाकिस्तान के नेता बिलावल भुट्टो ने कहा कि सिंधु दरिया में या तो अब पानी बहेगा, या उनका खून बहेगा. सिंधु दरिया हमारा है और हमारा ही रहेगा.
सखर में सिंधु नदी के किनारे एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा, "मैं सिंधु दरिया के पास खड़े होकर साफ कहना चाहता हूं कि सिंधु नदी हमारी थी, है और हमारी ही रहेगी. या तो इस नदी से हमारा पानी बहेगा, या फिर उसका खून जो हमारी हिस्सेदारी छीनना चाहता है."

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










