
अखिलेश से नाराजगी के सवाल पर भर आया आजम का गला, इशारों-इशारों में कही बड़ी बात
AajTak
रामपुर से विधायक आजम खान रविवार को जिला जेल पहुंचे. यहां समर्थकों से कुछ देर की मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया के कई सवालों का जवाब दिया. उन्होंने इशारों इशारों में सपा मुखिया अखिलेश यादव का नाम लिए बिना नाराजगी जाहिर कर दी. खुद को बिना हैसियत का आदमी तक बता डाला. साथ ही अदालत का एक बार फिर से शुक्रिया अदा किया.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर आजम खान का गला भर आया. उन्होंने कहा कि नाराजगी की कोई वजह मुझे समझ में नहीं आती है, क्योंकि नाराज होने के लिए कुछ आधार चाहिए. मैं खुद ही निराधार हूं तो आधार कहां से आएगा. वहीं, उन्होंने कहा कि मुझे जो मिला है, वह न्यायपालिका से मिला है, तभी तो मैं यहां पर खड़ा हूं.
समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता और रामपुर से विधायक आजम खान शुक्रवार को जिला जेल रिहा हुए हैं. रामपुर जिला जेल में उनके कई समर्थक बंद हैं, लिहाजा वे समर्थकों से मुलाकात करने रविवार को जिला जेल पहुंचे. कुछ मिनट की मुलाकात के बाद आजम खान जेल से निकले और भारी मन से अखिलेश यादव का नाम लिए बिना अपनी नाराजगी जाहिर की. खुद को निराधार आदमी बताया. उन्होंने कहा कि मैं गरीब आदमी हूं, गली में रहता हूं जो लोग मुझसे मिलने आए उनका भी शुक्रिया और जो लोग किसी वजह से नहीं आ सके, उनका भी शुक्रिया. आजम खान ने कहा कि मैं नाराज होने की हैसियत में नहीं हूं.
कहा- सब जानते हैं, मेरे साथ नाइंसाफी हुई है... मुझपर जुल्म हुआ है
आजम खान ने कहा कि सभी जानते हैं और कहते हैं कि मेरे साथ जुल्म हुआ है, नाइंसाफी हुई है. उन्होंने कहा कि मुझसे एक गलती ये हुई कि बच्चों के हाथ में कलम पकड़ाना चाह रहा था. मेरा ये मिशन आज भी जिंदा है. अगर यूनिवर्सिटी गिरा भी दी जाएगी, उस पर बुलडोजर चल भी जाएंगे तो टूटे हुए खंडहर इतिहास का हिस्सा बन जाएंगे और लोग उसे देखने आएंगे. उन्होंने कहा कि हमारा वह परिवार जो जेल के अंदर है और जो जेल से निकल गए हैं, उनके किस्से-कहानियां उनके दादी-दादा, नानी-नाना सुनाया करेंगे. वह बताएंगे कैसा अन्याय हुआ था. हम पर हुए जुल्म की कहानियां सुनाई जाएंगी.
आजम खान ने कहा कि एक यूनिवर्सिटी और एक स्कूल का फाउंडर जो तंग गलियों में रहता है. मेरे सिर्फ दो अकाउंट है जिसमें पार्लियामेंट और विधानसभा की सैलरी आती है, सब कुछ ले ले सरकार. उन्होंने कहा कि एक माफिया से अगर लोग इतनी मोहब्बत करते हैं तो फिर माफिया की नई परिभाषा तैयार करनी पड़ेगी. लोगों को माफिया के बारे में अपनी राय भी बदलनी पड़ेगी.
विधानसभा की सदस्यता पर पूछे गए सवाल पर दिया ये जवाब

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










