
अक्षय कुमार के बाद इस एक्टर ने ठुकराया पान मसाला एड, मिल रही थी मोटी रकम, बोले- जिम्मेदारी...
AajTak
हाल ही में ऋतिक रोशन को इस तरह के एंडोर्समेंट का हिस्सा बने देख, लोग भड़कते दिखे थे. अब खबर आ रही है कि आर माधवन को पान मसाला ब्रैंड ने अप्रोच किया है.
पान मसाला एड एंडोर्स करने को लेकर सेलेब्स के बीच अक्सर ही चर्चा होती नजर आई है. अजय देवगन, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, शाहरुख खान, आज भी फ्लेवर्ड इलायची के एक एड में नजर आते हैं. अक्षय कुमार भी दिखते थे, लेकिन अब उन्होंने पान मसाले विज्ञापन से किनारा कर लिया है. हाल ही में ऋतिक रोशन को इस तरह के एंडोर्समेंट का हिस्सा बने देख, लोग भड़कते दिखे थे. अब खबर आ रही है कि आर माधवन को पान मसाला ब्रैंड ने अप्रोच किया है.
आर माधवन ने ठुकराया ऐड पर आर माधवन ने इसे एंडोर्स करने से इनकार कर दिया है. वो एड को रिजेक्ट कर चुके हैं. माधवन को मोटी रकम भी इसके लिए ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया है. वो खुद को किसी भी तरह के पान मसाला से जुड़ा नहीं देखते हैं. माधवन, अपनी ऑडिय्स के प्रति जिम्मेदारी समझते हैं. ऐसे में वो ऐसी किसी भी चीज के साथ नहीं जुड़ना चाहते जो उनकी ऑडियन्स को नुकसान पहुंचाए.
सूत्र के मुताबिक, पान मसाला कंपनी इस कोशिश में जुटी थी कि वो अपने ब्रैंड को और लोगों तक पहुंचा सके. ऐसे में वो एक बड़ा चेहरा देख रही थी. आर माधवन को कंपनी ने एंडोर्समेंट के लिए मोटी रकम भी ऑफर की, लेकिन एक्टर ने साफ इनकार कर दिया. हालांकि, कंपनी अब फिर से एक बड़े चेहरे की खोज में है जो उनके लिए ये विज्ञापन कर सके.
जॉन अब्राहम ने किया रिएक्ट हाल ही में जॉन अब्राहम ने पान मसाला एड करने वाले सेलेब्स की क्लास लगाई. उन्होंने कहा- मैं अपने सभी को-स्टार्स और दोस्तों की इज्जत करता हूं. उनके करीब हूं. पर मैं कभी पान मसाला एड करने के लिए उन्हें शाबाशी नहीं दूंगा. मैं कभी भी किसी की जिंदगी के साथ खेलना नहीं चाहूंगा.
वर्कफ्रंट की बात करें तो आर माधवन के लिए साल 2024 काफी अच्छा रहा. अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' में ये नजर आए थे. इनके किरदार को काफी पसंद भी किया गया. आर माधवन के पास कई फिल्में हैं जो पाइपलाइन में हैं. इसमें 'दे दे प्यार दे 2', 'धुरंधर' और Shankaran है. तमिल सिनेमा में फिल्म Adhirshtasaali और 'टेस्ट' है, जिसपर वो काम कर रहे हैं. अभी माधवन, लंदन में हैं और 'ब्रिज' की शूटिंग कर रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












