
अक्षय कुमार की फीस से 1 रुपये ज्यादा मांगा, मेकर्स ने इस मशहूर शेफ को शो से हटाया
AajTak
संजीव कपूर इस बात का खुलासा खुद किया. संजीव ने कहा कि उनकी अक्षय से कोई दुश्मनी नहीं है, वो बेहद अच्छे इंसान हैं पर उन्होंने मेकर्स से बस एक्टर को मिलने वाली फीस से एक रुपये ज्यादा मांग लिया था.
क्या आप जानते हैं कि सेलेब्रिटी शेफ संजीव कपूर को मास्टरशेफ इंडिया के पहले सीजन से निकाल दिया गया था. वो इस कुकिंग रिएलिटी शो में बतौर जज शामिल होने वाले थे. लेकिन उनकी छोटी सी डिमांड की वजह से उन्हें निकाल दिया गया था. उन्होंने अक्षय कुमार से जुड़ी एक छोटी सी शर्त रख दी थी. हालांकि बाद में शेफ ने अपनी शर्तों पर शो में वापसी की.
एक रुपया पड़ा भारी
संजीव कपूर इस बात का खुलासा खुद किया. उन्होंने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में पूरा किस्सा बताया. संजीव ने कहा कि उनकी अक्षय से कोई दुश्मनी नहीं है. पर उन्होंने मेकर्स से बस एक्टर को मिलने वाली फीस से एक रुपये ज्यादा मांग लिया था. क्योंकि संजीव का मानना था कि कुकिंग उनकी फील्ड है, इसमें तो उनका हक बनता है.
संजीव बोले- अक्षय एक प्यारे दोस्त, शानदार इंसान और बेहतरीन प्रोफेशनल आर्टिस्ट हैं. उन्होंने बताया कि जब मेकर्स ने उनसे कहा कि वे चाहते हैं कि वो अक्षय के साथ शो को को-जज करें, तो उन्होंने शो में आने के लिए अपनी शर्त के बारे में बताया. उन्होंने कहा- बहुत अच्छा, मैं बहुत खुश हूं लेकिन मेरी एक ही शर्त है. आप उन्हें जो भी फीस पे कर रहे हैं, मैं उससे 1 रुपया ज्यादा लूंगा.
कैसे हुई वापसी
संजीव ने बताया कि उनकी मांग से मास्टरशेफ इंडिया के मेकर्स हैरान रह गए थे और नतीजा ये निकला कि उन्हें हटा दिया गया. हालांकि, अक्षय ने कुणाल कपूर और अजय चोपड़ा के साथ शो के पहले दो सीजन जज किया था, जिसके बाद मेकर्स ने संजीव से तीसरे सीजन के लिए कॉन्टैक्ट किया. संजीव ने बताया- उन्होंने अक्षय कुमार को बदलने का फैसला किया. फिर मैंने अपनी शर्तों पर शो साइन किया. मैंने शो तो साइन किया, और मैंने कुछ सीजन भी किए लेकिन उस वापसी के लिए वो वक्त ठीक नहीं था.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












