
अकाउंटेंट ने किया एक करोड़ का गबन, डबल करने के लिए जिस कंपनी में किए इन्वेस्ट वो निकली फर्जी
AajTak
मुंबई में धोखाधड़ी का अजाबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, एक कंपनी से उसके कर्मचारी ने एक करोड़ रुपया गबन किया था. धोखेबाज कर्मचारी पैसा डबल होने के लालच में फंसकर कंपनी से गबन की गई राशि को एक इंश्योरेंस कंपनी में इन्वेस्ट कर दिया. बाद में पता चला कि वह इंश्योरेंस स्कीम और कंपनी फर्जी थी और धोखेबाज अकाउंटेंट के भी एक करोड़ रुपये डूब गए.
कंपनी के साथ चीटिंग कर करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले अकाउंटेंट से इंश्योरेंस स्कीम में पैसे डबल करने का झांसा देकर ने कुछ ठगों ने चूना लगा दिया. इस बात का खुलासा तब हुआ जब कंपनी ने फोरेंसिक ऑडिट कराई तो उसका एक कर्मी गबन का दोषी पाया गया. इस मामले में जब उस धोखेबाज कर्मी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके भी सारे पैसे कुछ लोगों ने इंश्योरेंस के नाम पर ठग लिये.
मिली जानकारी के अनुमसार मुंबई के एक नामी कंपनी के अकाउंटेंट ने अपने कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर एक करोड़ रुपये का गबन कर लिया. इसके बाद उसने पैसा दोगना करने के चक्कर में सारे रुपये इंश्योरेंस स्कीम में लगा दिये, जो कि फर्जी निकला और उसके पूरे एक करोड़ रुपए गायब हो गए.
इलेक्ट्रिक कंपनी में अकाउंटेंट था आरोपी आरोपी सुधीर मापुसकर पिछले कई सालों से एक इलेक्ट्रिक एंड मैकेनिक वर्क्स कंपनी में कार्यरत था. पुराना कर्मचारी और भरोसेमंद होने के नाते कंपनी के मालिक में सुधीर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी. इसके तहत कंपनी में जो पैसे आते थे उसका ओटीपी सुधीर के पास ही आता था. इस तरह पैसों का लेनदेन सुधीर देखने लगा.
सात साल में थोड़ा-थोड़ा करके एक करोड़ तक किया था गबन कुछ समय बाद सुधीर के मन में लालच है और उसने कंपनी के एक करोड़ रुपये का गबन कर लिया. 2016 से 2023 तक थोड़े-थोड़े पैसे कर सुधीर मापुसकर ने करोड़ों का गबन कर लिया. उसने कंपनी के पैसे इंश्योरेंस कंपनी में डाल दिए. जब कंपनी ने अपना फॉरेंसिक ऑडिट कराया तब उनको इस गबन का पता चला.
कंपनी के ऑडिट में हुआ खुलासा इसके बाद कंपनी ने पुलिस में शिकायत की. तब पुलिस ने सुधीर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब सुधीर के खिलाफ चार्जशीट फाइल की तब जाकर इन सारी बातों का खुलासा हुआ. आरोपी सुधीर ने पुलिस को बताया कि 2021 में चार लोग उसके पास आए थे और उसे इंश्योरेंस स्कीम में पैसे डबल करने का लालच देकर उससे पैसे लिए लेकिन उसके बाद से वह लोग फरार हो गए.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







