
अंशुला कपूर-खुशी कपूर का मैचिंग टैटू, फैंस ने बहनों की बॉन्डिंग को बताया 'क्यूट'
AajTak
अंशुला ने फोटो शेयर कर लिखा 'तुम्हें ढेर सारा प्यार'. इसी के साथ उन्होंने #cozwefittogether हैशटैग भी ऐड किया. दोनों बहनों का यह टैटू जिगशॉ पजल टैटू है, जो कि एक दूसरे को कंप्लीट करता नजर आ रहा है.
जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर ने अपनी बॉडी पर कई टैटूज बनवाए हैं. अब हाल ही में उन्होंने बहन अंशुला कपूर के टैटू से मैच करता नया टैटू बनवाया है. अंशुला ने दोनों बहनों के हाथों पर बना टैटू दिखाते फोटो शेयर की है. दोनों बहनों की यह टैटू वाली प्यारी तस्वीर मेजर सिस्टर गोल्स दे रही है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












