
'अंधविश्वास की वजह से आधिकारिक CM आवास वर्षा में शिफ्ट नहीं हो रहे फडणवीस', संजय राउत का दावा
AajTak
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अंधविश्वास के कारण दक्षिण मुंबई में स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी निवास 'वर्षा' में नहीं गए हैं. संजय राउत के आरोपों पर फिलहाल देवेंद्र फडणवीस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. उन्होंने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अंधविश्वास की वजह से दक्षिण मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 'वर्षा' में शिफ्ट नहीं हो रहे हैं.
संजय राउत ने आरोप लगाया कि गुवाहाटी में कामख्या मंदिर की यात्रा के दौरान भैंसों की बलि दी गई और उन भैंसों के सींग 'वर्षा' के परिसर में इसलिए दफनाए गए ताकि मुख्यमंत्री की कुर्सी शिंदे को ही हासिल हो सके.
यह भी पढ़ें: सीएम फडणवीस की बैठक में फिर नहीं पहुंचे शिंदे, दूसरी बार अहम मीटिंग से रहे नदारद
'देवेंद्र फडणवीस 'वर्षा' में क्यों नहीं जा रहे हैं?'
संजय राउत ने कहा, "देवेंद्र फडणवीस 'वर्षा' में क्यों नहीं जा रहे हैं? मुख्यमंत्री ने कहा है कि भले ही वह वहां जाएं, लेकिन वहां नहीं सोएंगे. यह क्या है? शिवसेना के 'लिंबू सम्राट, लिंबू मिर्ची' (काला जादू करने वालों का संदर्भ) को इसका जवाब देना चाहिए." राउत ने कथित तौर पर कहा है कि बीजेपी के भीतर यह चर्चाएं थीं कि गुवाहाटी में बलि दिया गया भैंस का सींग 'वर्षा' के लॉन में दफनाया गया ताकि मुख्यमंत्री की कुर्सी किसी और को न मिल सके.
एकनाथ शिंदे ने संजय राउत को दिया जवाब

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












