
अंतिम के गाने 'भाई का बर्थडे' का टीजर रिलीज, दिखा सलमान खान का रौब
AajTak
इस गाने को फिल्म में एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे आयुष शर्मा पर फिल्माया गया है. आयुष गिरोह के एक लीडर का जन्मदिन मना रहे हैं. इसमें आयुष के देसी डांस मूव्स के साथ इस दिन को देसी अंदाज में मनाया जा रहा है. गाने के वीडियो में पुलिसवाले बने सलमान खान का अपना रौब नजर आ रहा है.
सलमान खान की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' के मेकर्स इन दिनों गानों को रिलीज करने में लगे हैं. 'विघ्नहर्ता' की अभूतपूर्व सफलता के बाद अब 'भाई का बर्थडे' गाने को रिलीज किए जाने की तैयारी हो गई है. ये गाना 1 नवंबर को रिलीज होने वाला है. गाने का टीजर ट्रेलर सामने आ गया है. Save your date for #BhaiKaBirthday on 1st Novemberhttps://t.co/Bb24Z0gJNc#AayushSharma @MahimaMakwana_ @manjrekarmahesh @SKFilmsOfficial @ZeeStudios_ @ravibasrur #HiteshModak @SajidMusicKhan #NitinRaikwar @mudassarkhan1 @ZeeMusicCompany @ZeeCinema @Zee5India

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












