
'अंग्रेजी नहीं, मराठी में...', जब 'Exuse Me' बोलना महिला को पड़ गया भारी, लोगों ने की पिटाई
AajTak
महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक महिला ने अंग्रेजी के कुछ शब्दों का इस्तेमाल कर लिया, जिसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. विवाद करने वाले लोगों ने कहा कि अंग्रेजी नहीं मराठी में बात करो.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के डोंबिवली पश्चिम के जूनी डोंबिवली इलाके में एक महिला ने अंग्रेजी शब्द 'एक्सक्यूज मी' कहा तो इसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. गणेश श्रद्धा बिल्डिंग में रहने वाली पूनम अंकित गुप्ता नाम की महिला को आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों ने बेरहमी से पीटा. इसके पीछ की वजह सिर्फ इतनी थी कि उसने अपनी बातचीत में कुछ शब्द अंग्रेजी के प्रयोग कर लिए.
आरोपी ने उसे मराठी में बात करने के लिए कहा. इस पर बहस छिड़ गई और बात मारपीट तक आ गई. हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मामले में विष्णुनगर थाना की पुलिस ने दोनों महिलाओं की तरफ से शिकायतें मिलने के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ असंज्ञेय अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, पीड़ित परिवार इस मामले में ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है.
क्या है पूरा मामला?
जूनी डोंबिवली स्थित गणेश श्रद्धा बिल्डिंग में रहने वाली पूनम अंकित गुप्ता 7 अप्रैल 2025 की रात करीब 9:30 बजे अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थीं. तभी उन्होंने बिल्डिंग के बाहर सड़क पर खड़े कुछ लोगों को अंग्रेजी में 'एक्सक्यूज मी' कहकर किनारे हटने को कहा.
इस साधारण सेंटेंस से गुस्सा होकर, वहां खड़े अनिल पवार, उनकी पत्नी, बाबासाहेब गोविंद ढ़बाले और उनके कुछ साथियों ने पूनम और उसकी दोस्त को थप्पड़ मारे और पीटा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












