
अंगद बेदी ने बेटे को किया फीड, देखकर पत्नी नेहा धूपिया ने पति पर लुटाया प्यार
AajTak
तस्वीर में अंगद बेटे को गोद में लिए बोतल से दूध पिलाते देखे जा सकते हैं. इस खूबसूरत पल को नेहा ने साझा कर अपने पति पर प्यार जताया है. उन्होंने इस फोटो को #mancrushmonday लिखकर टैग किया है.
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अक्टूबर में अपने दूसरे बच्चे का स्वगत किया है. अंगद ने फोटो शेयर कर अपने घर में आए नए मेहमान की खुशखबरी साझा की थी. अब उनका बेटा एक महीने का हो गया है और दोनों पति-पत्नी अपने बच्चे का पूरा ख्याल रख रहे हैं. इस बीच नेहा ने अपने पति अंगद की एक फोटो शेयर की है जिसमें वे बेटे को फीड करते नजर आ रहे हैं. नेहा इस तस्वीर को देख अपने पति पर खूब प्यार लुटा रही हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












