
अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, घर में रखवाई पूजा
AajTak
सुशांत की मौत के बाद अंकिता एकदम से टूट गई थीं. उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया था. एक महीने बाद जब वे वापस सोशल मीडिया पर आईं तो उन्होंने सबसे पहली तस्वीर जलते हुए दीप की साझा की थी.
सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे आज एक साल पूरे हो गए हैं. पिछले साल 14 जून को उनकी मौत की खबर ने हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था. सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड और को-स्टार रहीं अंकिता लोखंडे भी एक्टर के निधन से सदमे में चली गई थीं. समय के साथ अंकिता ने खुद को संभाला और अब उनकी जिंदगी वापस पटरी पर आ गई है. सुशांत की पुण्यतिथि पर उन्होंने घर में पूजा करवाई है. अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि पर घर में यज्ञ-हवन करवाया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी झलक साझा की है. वीडियो में यज्ञ और भगवान के सामने दीप जलते देखे जा सकते हैं. अंकिता इससे पहले भी समय-समय पर सुशांत की यादें साझा करती रही हैं.More Related News













