
Z Morh Tunnel के काम को रोकने के लिए आतंकियों ने किया था हमला, 6.5 KM लंबा ये टनल क्यों है खास
AajTak
जम्मू-कश्मीर की बेहद अहम जेड मोड़ टनल का उद्घाटन हो गया. रणनीतिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस प्रोजेक्ट को पूरा करना इतना आसान नहीं था. तीन महीने पहले ही इस प्रोजेक्ट पर एक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 7 कर्मचारियों की मौत हो गई थी.
20 अक्टूबर 2024... रविवार का दिन था. सोनमार्ग की Z-मोड़ टनल पर काम करने के बाद शाम ढलते ही मजदूर अपने कैंप में वापस लौट आए. सभी कर्मचारी अपनी मैस में पहुंचकर खाना खा रहे थे कि तभी करीब 8.30 बजे अचानक दो से तीन हथियारबंद आतंकी वहां पहुंच गए और खाना खा रहे कर्मचारियों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस कायराना आतंकी हमले में 7 लोग मारे गए.
इस घटना के तीन महीने बाद अब सामरिक-रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण Z-मोड़ टनल का उद्घाटन हो गया. अब श्रीनगर और करगिल के बीच 12 महीने निर्बाध संपर्क जारी रहेगा और श्रीनगर से लेह के बीच यात्रा में लगने वाला समय भी काफी कम हो जाएगा.
मारे गए थे ये कर्मचारी
आतंकी हमले में 7 लोग मारे गए थे, जिनमें गुरमीत सिंह गुरदासपुर (पंजाब) डॉ. शाहनवाज निवासी (बडगाम) मोहम्मद हनीफ (बिहार) अनिल कुमार शुक्ला, मैकेनिकल मैनेजर (मध्य प्रदेश), फहीम नासिर, सुरक्षा प्रबंधक (बिहार) कलीम (बिहार), शशि अबरोल, डिजाइनर (जम्मू) शामिल थे.
5 को किया गया था रेफर
इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, वारदात को अंजाम देने के बाद आतंकी वहां से फरार हो गये. इस कायराना आतंकी वारदात में 7 लोगों की मौत हो गई. अटैक में 5 वर्कर गंभीर रूप से घायल हो गये थे, जिन्हें इलाज के लिये श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) रेफर किया गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










