
Web Series Farzi देखकर शुरू की नोटों की छपाई, ऐसे पकड़े गए शातिर
AajTak
हैदराबाद में पुलिस ने एक शातिर और उसके साथी को फर्जी नोटों की छपाई के मामले में गिरफ्तार किया है. पूछताछ में ये बात सामने आई कि इस धंधे को उसने वेब सीरीज (Web Series) 'फर्जी' (Farzi) देखकर शुरू किया. इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब उसका साथी मार्केट में नकली नोट खपाने पहुंचा था.
हैदराबाद में पुलिस ने एक शातिर और उसके साथी को अरेस्ट किया है. आरोप है कि वो फर्जी नोट छापता था. इससे भी हैरानी वाली बात ये है कि इस धंधे को उसने वेब सीरीज (Web Series) 'फर्जी' (Farzi) देखकर शुरू किया. उसके पास से 500 रुपये के 810 नोट मिले हैं. मुख्य आरोपी की पहचान वनम लक्ष्मीनारायण के रूप में हुई है.
दरअसल, वनम लक्ष्मीनारायण ने वेब सीरीज फर्जी देखकर नोट छापने का धंधा शुरू किया. इस काम में उसने प्रणय कुमार को शामिल किया. उसे अच्छे प्रॉफिट का भरोसा दिया. दोनों प्लान के मुताबिक काम कर रहे थे. इसी बीच प्रणय को बाजार में 20 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया.
ये भी पढ़ें- Farzi वेब सीरीज देख शुरू की ₹2000 के जाली नोटों की छपाई, Delhi-NCR और पंजाब में करते थे सप्लाई
उससे पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उससे पुलिस भी हैरान रह गई. उसने बताया कि उसे प्रॉफिट का लालच देकर इस धंधे में शामिल किया. इसके बाद बालानगर और अल्लापुर पुलिस ने मुख्य आरोपी के ठिकाने पर छापा मारा और उसे पकड़ा. साथ ही से 500 रुपये के 810 नकली नोट जब्त किए गए.
इसके साथ ही एक स्क्रीन प्रिंटर, ग्रीन फाइल पेपर, जेके एक्सेल बॉन्ड पेपर, कटर और एक लेमिनेशन मशीन भी मिली. पुलिस जांच में लक्ष्मीनारायण का पहले का क्राइम रिकॉर्ड भी सामने आया है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. ये भी पता लगाने में जुटी कि इन लोगों ने अब तक कितनी नकली करेंसी मार्केट में खपाई है.
बीते साल दिल्ली में भी ऐसे ही एक मामले का खुलासा हुआ था. दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेब सीरीज (Farzi Web Series) देखकर 2000 रुपये के फर्जी नोट छापने वाले 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया था. आरोपी नकली नोट छापकर सस्ते दामों पर बदलते थे. पुलिस ने दोनों के पास से 5 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के नोट बरामद किए थे. ये नोट 2000 के थे.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











