
पाकिस्तान को झटका देकर IPL खेलने आ रहे... PCB की धमकी के बावजूद क्यों PSL नहीं खेलना चाहते विदेशी क्रिकेटर्स
AajTak
पाकिस्तान की क्रिकेट लीग यानी PSL से IPL की ओर खिलाड़ियों का रुख अब ट्रेंड बन चुका है। ज्यादा पैसा और बड़े मौके खिलाड़ियों को IPL की तरफ खींच रहे हैं, जिससे PCB की चिंता बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान की तमाम धमकियों के बावजूद खिलाड़ी आईपीएल को ही तरजीह देते हैं.
पिछले कुछ सालों में एक साफ ट्रेंड देखने को मिला है. कई विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग का रुख कर रहे हैं. वजह साफ है. आईपीएल में पीएसएल से कहीं ज्यादा पैसा, बेहतर मौके और दुनिया की बड़ी T20 लीग्स में एंट्री का रास्ता मिलता है.
IPL से जुड़ी फ्रेंचाइजी दूसरी लीग्स जैसे SA20, MLC और ILT20 में भी हैं, जिससे खिलाड़ियों को ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट मिलने के चांस बढ़ जाते हैं. यही कारण है कि कई खिलाड़ी PSL को बीच में छोड़कर IPL खेलने चले जाते हैं. ये बात किसी से छिपी नहीं है की आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी और हिट क्रिकेट लीग है. यहां दुनिया भर के तमाम दिग्गज खिलाड़ी आते हैं और छा जाते हैं.
युवा प्लेयर्स के लिए भी ये लीग किसी सपने के सच होने जैसी है. क्योंकि एक लंबी लिस्ट है जिसमें ये साफ देखा जा सकता है कि कैसे आईपीएल के प्रदर्शन ने युवा खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्टार बनाया है. ये चर्चा इसलिए मौजूं हैं क्योंकि इस सीजन भी पाकिस्तान को झटका देकर कई खिलाड़ी IPL 2026 में खेलने आ रहे हैं.
PSL छोड़ IPL खेलने वाले खिलाड़ी
1. ब्लेसिंग मुजरबानी
जिम्बॉब्वे के इस स्टार खिलाड़ी ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अपना जलवा दिखाया था. ब्लेसिंग मुजरबानी को पहले PSL में इस्लामाबद यूनाइटेड के लिए चुना गया था. लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उन्होंने नाम वापस ले लिया. अब वह IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे और मुस्तिफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट बने हैं. इस फैसले पर PCB ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.









