
Weather Today: होली पर बरसेंगे बदरा! दिल्ली-UP-पंजाब-हरियाणा से कश्मीर तक बारिश का अलर्ट
AajTak
होली के मौके पर मौसम का मिजाज भी कुछ बदला-बदला नजर आ रहा है. ऐसा लग रहा है मानो आज आसमान भी बरसात कर त्योहार का मजा दोगुना करने वाला है. मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
देशभर में होली पर खुशी का माहौल है और मौसम में भी इसमें पूरी भागीदारी दिखाने के मूड में नजर आ रहा है. कल यानी 13 मार्च से ही मौसम ने अपना रंग बदल लिया है. दिल्ली और इसके आसपास के कई इलाकों में देर रात को बारिश और ओले पड़े. इससे पहले दिन में भी पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और दिन के वक्त गर्मी से राहत मिली. मौसम की नरमी फिलहाल बरकरार रहेगी.
मौसम विभाग ने 16 मार्च तक के लिए पूरे उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बारिश-ओले-बिजली और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया हुआ है. इसकी वजह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जिससे मौसम में नरमी है और बारिश हो रही है. बता दें कि मार्च की शुरुआत से ही कई इलाकों में लू का सितम शुरू हो गया था. गुजरात-महाराष्ट्र समेत कुछ राज्य गर्मी से बेहाल होने लगे थे. दिल्ली में भी दिन के वक्त धूप सताने लगी थी. हालांकि अब दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के इलाकों के गर्मी से फिलहाल राहत मिल गई है.
दिल्ली-UP-पंजाब-हरियाणा से कश्मीर तक बारिश का अलर्ट
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक भी आज से 16 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 14 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी संभव है और आज से 15 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 15 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना है.
इसके अलावा 14 मार्च को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है. सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी संभव है. वहीं, 16 मार्च तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिखरी हुई बारिश और गरज-चमक की संभावना है.
दिल्ली का मौसम

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






