
Weather News: मौसम ने ली करवट... पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी, स्नोफॉल के मजे लेते दिखे सैलानी
AajTak
बर्फबारी शुरू होते ही सैलानी पहाड़ी इलाकों का रुख कर लेते हैं. बर्फबारी के दौरान, सैलानी स्कीइंग, स्लेजिंग, और पहाड़ पर ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों का आनंद लेते हैं. पहाड़ी इलाकों में मौसम करवट लेते दिखा. बर्फबारी देखने के लिए लोग लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर जा रहे हैं और स्नोफॉल के मजे ले रहे हैं. हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाके, जैसे कि स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, और मंडी, सोनमर्ग, जो बर्फ से ढके पहाड़ों, ग्लेशियरों, और झीलों से घिरा है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











