
Virat Kohli: 'आप रन नहीं बनाएंगे तो...', विराट कोहली के खराब फॉर्म पर छलका कपिल देव का दर्द
AajTak
विराट कोहली ने अपना आखिरी इंटरनेशनल शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था. उसके बाद से कोहली 73 इनिंग्स में शतक नहीं लगा पाए हैं.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए पिछले दो साल कुछ खास नहीं रहा है. कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक बनाए अब काफी समय हो चुका है. आईपीएल 2022 में भी कोहली रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए थे. तीन मौकों पर तो वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे
अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने विराट कोहली की फॉर्म को लेकर बयान दिया है. कपिल देव ने कहा कि विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को बिना शतक के इतने लंबे समय तक रहने का उन्हें दुख होता है. कपिल देव मानते हैं कि यह भारतीय क्रिकेट और उनके प्रशंसकों दोनों के लिए चिंता का एक बड़ा कारण बनता जा रहा है. आखिरी बार कोहली ने 2019 के नवंबर महीने में अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया था.
आपका बैट बोलना चाहिए: कपिल
कपिल ने अनकट पर कहा, 'मैंने विराट कोहली जितना क्रिकेट नहीं खेला है. कभी-कभी आप पर्याप्त क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं लेकिन चीजों को समझने की कोशिश कर सकते हैं. अगर आप रन नहीं बनाएंगे तो लोगों को तो यही लगेगा कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है. लोग सिर्फ आपके परफॉर्मेंस को देखते हैं और आपका प्रदर्शन सही नहीं है तो लोगों से चुप रहने की उम्मीद बिल्कुल भी न करें. आपका बैट और प्रदर्शन ही बोलना चाहिए.'
उनका शतक नहीं बना पाना दुखद: कपिल
कपिल ने बताया, 'इतने बड़े खिलाड़ी को लंबे समय से शतक ना बनाता हुआ देखकर मुझे दुख होता है. वह हमारे लिए एक नायक की तरह हैं. हमने कभी नहीं सोचा था कि हम एक ऐसे खिलाड़ी को देखेंगे जिसकी तुलना हम राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग से कर सकते हैं. लेकिन फिर वे आए और हमें तुलना करने के लिए मजबूर किया. अब चूंकि वह पिछले दो सालों से शतक नहीं बना पाए हैं, यह मुझे और हम सभी को परेशान कर रहा है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









